नवीन चौहान
हरिद्वार में एक साढ़े चार साल की मासूम बच्ची को बहशी दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घिनौने कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया है तथा आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। घटना श्यामपुर क्षेत्र की है।
श्यामपुर थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि एक साढ़े चार साल की बच्ची से बलात्कार करने की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दीपक पुत्र कामेश आयु 27 साल निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

घटना इस प्रकार है
बच्ची नमामि गंगे घाट पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक बच्ची गायब हो गई। साथी बच्चों ने परिजनो को सूचना दी। परिजनों ने जब बच्ची को खोजना शुरू किया तो चेंजिंग रूम के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पीड़ितों ने पुलिस को बताया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची को फिलहाल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।