चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
रूद्रपुर पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़कर उसकी निशानदेही पर चोरी की नौ मोटरसाइकिल बरामद की है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार रूद्रपुर क्षेत्र में मोटर साईकिलों की बढ़ती घटनाओं के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए 50-60 CCTV कैमरों को खंगाला। जिसके माध्यम से मोटर साईकिल चोर की शिनाख्त की गई।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 05.07.2022 को दौराने चैकिंग पक्की खमरिया बगवाड़ा क्षेत्र उत्तर प्रदेश बार्डर में बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसने अपना नाम विक्की बजाज पुत्र ठाकुर दास निवासी वार्ड नं0 11 बस अड्डा कालोनी थाना गदपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 42 वर्ष बताया। जिसके कब्जे से मुकदमा FIR NO 431/2022 से सम्बन्धित मोटरसाईकिल बरामद हुई।

थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो उसके द्वारा भिन्न भिन्न जगहों से चोरी की गई मोटर साईकिल व स्कूटी की जानकारी व चोरी कर बगवाडा मंडी के पीछे चीमा फार्म के पास एक टूटे फूटे खण्डहर मकान से 07 मोटर साईकिल व 01 स्कूटी स्वयं की निशांदेही पर बरामद करायी गयी। बाद बरामदगी मुकदमा उपरोक्त में अन्तर्गत धारा 411 482 IPC की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बरामद चोरी की मोटर साइकिल और स्कूटी
1- मोटर साइकिल स्पलैण्डर रजि० नं0 UK06ATO678 इंजन नं0 HAJOAGJHGI7071
चेसिस नं0 MBLHAR086JHG02353 मुकदमा FIR NO-431/2022 धारा 379/411 IPC
2- हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि०नं0 UK06AL 1261 चेसिस नं0 MBLHA10CGGHKA2615 इंधनं0HA10ERGAK93454
3- स्कूटी होण्डा एक्टिवा रजि०न० UKOGAK 9583 चैसिस नं0 ME4JF505EGS 120550 ई0न0 JF05E83120568
4- हीरो स्प्लेण्डर रजिवनं) UKO6AD 1267. चैसिस नं0 MBLHA10 AMEHF83660 ई0नं0 HA10EJEHFF69581 मुकदमा FIR NO-433/2022 U/S 379/411 IPC

  1. हीरो स्प्लेण्डर रिजिन) UKOGAF 1277. चैसिस नं0 MBLHA10BFEHM29258 इ0नं0 HA10EREHM78132 मुकदमा FIR NO-437/2022 U/S 379/411 IPC
    6- होण्डा CD 110 रजि0नं0 UP11BC 9472 चैसिस नं0 ME4JC673EG80188419 ई0नं0 JC67E82018692 FIRNO-416 / 2022 U/S 379/411 IPC
  2. बजाज पल्सर रजि नं0 UKO6R 4258 चैसिस नं0 MD2DHDHZZTCG40114 इं0नं0 DHGBTG28264
    8- हीरो स्प्लेण्डर रजि नं0 UK06AB 4200 चैसिस नं0 MBLHAIOAMDHK55724 ई0न0 HA10EJDHK 02220 9. प्लेण्डर प्रो० रजिरानं0 UP25BH 3930 चैसिस नं0 MBLHA 10BFEHL 28565 ई0नं0 HA10EREHL47104


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *