न्यूज 127.
अपने आपको पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताने वाली महिला ने 21 सितंबर का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर वायरल किया है। इस वीडियो में महिला अपने घर के अंदर जाती दिखायी दे रही है। जिस कार से महिला आयी उसी कार में पूर्व विधायक भी थे। मकान का दरवाजा खुलवाने के बाद पहले पूर्व विधायक घर में गए उसके बाद महिला घर के अंदर गई। इसी दौरान तीन चार लोग भी घर के अंदर गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस मामले में नया मोड आ गया है। बतादें महिला के खिलाफ पूर्व विधायक ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पूर्व विधायक को अपना पति बताने वाली महिला ने किया वीडियो वायरल


