दून अस्पताल पहुंचे SSP AJAI SINGH, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा








Listen to this article

न्यूज 127.
दून अस्पताल में नवजात शिशु का भ्रूण मिलने की घटना के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने दून अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी की गई। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी ऑब्जरवेशन रूम बंद मिला, सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में सीसीटीवी कैमरो की संख्या भी कम थी।
एसएसपी ने अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरो की संख्या बढ़ाने तथा सीसीटीवी कैमरो की 24 घंटे मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए ऑब्जर्वेशन रूम को चौकी में स्थापित किए जाने के संबंध में अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखा। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर प्रकरण की गहनता से जाँच करने के निर्देश दिये हैं।

निरीक्षण के दौरान दून चिकित्सालय में विगत 03 दिनों में डिलीवरी हेतु आयी महिलाओं का रिकॉर्ड चेक किया गया तो विगत 3 दिनों में दून चिकित्सालय में कुल 41 महिलाओं की डिलीवरी हुई थी, जिसमें 40 बच्चे स्वस्थ पैदा हुए व एक बच्चा मृत पैदा हुआ, जिसके परिजन थाना क्षेत्र बसंत विहार के थे, जिसका उसके परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया, जिसकी बसंत विहार पुलिस द्वारा जांच कर पुष्टि की गई है।

अब तक की जांच व रिकॉर्ड के अवलोकन से ऐसे किसी भी मरीज या महिला की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, जो डिलीवरी हेतु चिकित्सालय में आई हो, फिर भी घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर घटना के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए।