न्यूज 127.
दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक 17 साल की लड़की ने छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि वह जेईई के एग्जाम में फेल हो गई थी।
घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का गली में बिल्डिंग के नीचे खड़ा किसी से फोन पर बात कर रहा है। इसी दौरान छत से नीचे सड़क पर लड़की आकर गिरती है। लड़की के गिरने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
दिल्ली में 17 साल की लड़की ने किया सुसाइड




