Haridwar News: हरिद्वार में अज्ञात महिला का शव मिला, सुसाइड की आशंका




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार में गंगा पार रोड़ी बेलवाला चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर नगर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृत महिला के मुंह से झाग निकल रहे थे। आसपास चूड़ियां, कुछ सामान, मिर्गी व कीटनाशक दवा भी मिली है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने कीटनाशक खाकर जान‌ दी है।

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पृथमदृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। मिर्गी की दवा मिलने से लगता है कि महिला बीमारी से भी पीड़ित रही होगी। महिला की उम्र करीब 25-28 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।