Big news: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी में बढ़ायी ठंड








Listen to this article

न्यूज 127.
इस समय पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में हैं। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अब शीतलहर चलने की संभावना जतायी है। शीतलहर का पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश के आधे से अधिक क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। कश्मीर घाटी में पहले से ही तापमान माइनस में चल रहा है। वहां हो रही बर्फबारी ने कंपकपी बढ़ा दी है। सर्दी का रिकार्ड यहां टूट रहा है। लेह और लद्दाख में भी खून को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी पारे में भारी गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी ठंड का असर बढ़ गया है। उत्तराखंड में बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों में इसका असर देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में भी पारा गिरने से कड़ोक की ठंड अहसास हो रहा है।मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने और शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।