न्यूज 127, दीपक चौहान.
नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए भगवा हिंदू सेना ने ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों को गरम कंबल बांटे। भगवा हिन्दू सेना के प्रधान कार्यालय हरिद्वार द्वारा कम्बल वितरण मुहिम की शुरुआत की गई।

भगवा हिन्दू सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम से नवीन पाल (राष्ट्रीय सचिव), राजेश प्रभाकर मंडलोई (राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुंबई अध्यक्ष), आशीष वर्मा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), रमाकांत यादव (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), संदीप रोड (राष्ट्रीय अध्यक्ष), प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) संतोष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष (हरिद्वार) आकाश पाल, प्रदेश संगठन मंत्री माधुरी गौड़, जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) ममता ठाकुर, शीतल, करिश्मा, निहाल पाल आदि मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने इस अवसर पर सभी से निवेदन भी किया कि भगवा हिन्दू सेना की इस कंबल वितरण मुहिम से जुड़े और प्रयास करे कि इस सर्दी के मौसम में कोई ठंड से तड़प कर ना मरने पाए। कहा कि यदि कोई व्यक्ति कंबल दान करना चाहता है तो वह भगवा हिंदू सेना के ऑफिशियल नंबर ????9319888574 पर संपर्क कर सकता है।