Haridwar बीजेपी से मेयर प्रत्याशी को सेवा का मिला इनाम, साधारण कार्यकर्ता उम्मीदवार!




Listen to this article

न्यूज 127
हरिद्वार की मेयर उम्मीदवार का नाम बेहद चौंकाने वाला है। साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हुए भाजपा का झंडा बुलंद करने वाली पार्टी की कार्यकर्ता की दावेदारी मजबूत रही। महिला कार्यकर्ता की इसी मेहनत को संगठन ने मेयर की उम्मीदवारी तक पहुंचा दिया।
भाजपा ने पार्टी के आंतरिक गतिरोध को भी शांत कर दिया और संगठन के सर्वे को उम्मीदवारी का आधार दिया। गुटबाजी से दूर निष्पक्ष कार्यकर्ता को हरिद्वार मेयर का दावेदार बनाए जाने की खबर आ रही है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा होनी शेष है।