हरिद्वार नगर निगम के वार्ड 32 से निर्दलीय गौरव भाटिया ने हवाई जहाज पर भरी उड़ान




Listen to this article


न्यूज127
हरिद्वार नगर निगम के वार्ड 32 में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव भाटिया को हवाई जहाज चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद चुनाव प्रचार अभियान ने गति पकड़ ली है। गौरव भाटिया ने पूर्व पार्षद रवि ढींगड़ा और व्यापारी नेता विक्की तनेजा से आशीर्वाद लेकर हवाई जहाज पर मोहर लगाने की अपील की। इसी के साथ उन्होंने अपने वार्ड में तमाम परिचितों को साथ लेकर चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।
हरिद्वार नगर निगम के वार्ड 32 में भाजपा से टिकट नही मिलने पर गौरव भाटिया ने निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर नामांकन किया। हालांकि इस वार्ड से भाजपा ने अनुज सिंह को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। अनुज सिंह पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के करीबी माने जाते है। जिसके चलते वह भाजपा से टिकट हासिल करने में कामयाब रहे। जबकि गौरव भाटिया पूर्व केबिनेट मंत्री और नगर विधायक मदन कौशिक के बेहद खास करीबियों में है। वार्ड 32 का टिकट स्वामी खेमे में जाने के बाद गौरव भाटिया ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय नामांकन कर दिया। गौरव को हवाई जहाज चुनाव चिंह आवंटित हो गया तो उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
फिलहाल तो गौरव भाटिया अपने हवाई जहाज पर सवार होकर वार्ड 32 से उड़ान भर चुके है। चुनाव प्रचार के काफी दिन बचे है। गौरव को हवाई जहाज में कई बार तेल भी डालना होगा। जनता के बीच अपने प्यार को दर्शाना होगा। क्षेत्र में किए गए विकास के कार्यो को गिनाना होगा। जनता के भरोसे को जीतकर ही हवाई जहाज को उड़ाना होगा।