मंडल कार्यकारिणी के गठन के लिए बनाए गए समन्वयक, विधानसभावार संभालेंगे जिम्मेदारी
न्यूज 127.
जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर मंडल कार्यकारिणी के गठन की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने बताया कि जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में मंडल कार्यकारिणी गठित होनी है। जिसके निमित्त विधानसभावार समन्वयक तय कर दिए गए हैं।
हरिद्वार विधानसभा की जिम्मेदारी आशु चौधरी, रानीपुर विधानसभा डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, ज्वालापुर विधानसभा अनिल अरोड़ा, हरिद्वार ग्रामीण जितेंद्र चौधरी और लक्सर विधानसभा की जिम्मेदारी लव शर्मा को दी गई है। मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम पर चर्चा करते समय ध्यान रखें की कार्यकर्ता सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी होना चाहिए।
कार्यकारिणी में भौगोलिक व सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारीयो का चयन करना है। साथ ही साथ ऐसे सदस्यों को जोड़ना है जिन्हें संगठन के कार्य की समझ व अनुभव हो। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के कंधों पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी है।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति करने के लिए राजनीति नहीं करती है अपितु इस संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद एवं समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि आगामी 23 अप्रैल अपराह्न 3:00 बजे रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल लक्सर रोड पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से वरिष्ठ जन उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, राकेश सैनी, सुशील पवार, विवेक चौहान, चित्र कुमार सैनी, पृथ्वी सिंह राणा, पवन कपूर, अश्विनी कंबोज, रीता सैनी, प्रताप प्रधान, बिंदरपाल, विपिन कुमार शर्मा, वरुण वशिष्ठ, कैलाश भंडारी, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, तुशांक भट्ट, किशन बजाज, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।