न्यूज 127.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को हरिद्वार पहुंची। यहां पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने हर की पैड़ी पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगायी और पूजा अर्चना की। दुग्धाभिषेक कर मां गंगा से देश की सुख व समृद्धि की कामना की। हर की पैड़ी पहुंचने पर सीएम रेखा गुप्ता का गंगा सभा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उन्होंने मां गंगा से भारत राष्ट्र को विकसित होने की कामना की है। दिल्ली भी विकसित हो ये भी कामना की है। मां गंगा का अविरल और स्वच्छ बनाए रखने में हम कोई कमी नहीं छोड़ेगे।
यहां से सीएम रेखा गुप्ताा कनखल स्थित साध्वी ऋतंभरा के नवनिर्मित आश्रम का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में पहुंचे। दिल्ली सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। धर्मनगरी में सीएम के आगमन से संत समाज में उत्साह, कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्सुकता।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मां गंगा में लगायी आस्था की डुबकी


