ज्वालापुर में अवैध भैंस के आरोप में युवक गिरफ्तार, 12 किलो मांस बरामद




Listen to this article


न्यूज127
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गायत्री विहार कॉलोनी, सराय स्थित एक दुकान में अवैध भैंस वंशीय पशु कटान करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 किलोग्राम अवैध मांस, कटान के उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और दुकान का लोहे का शटर खोलकर अंदर जांच की। वहां हारुन पुत्र गुलजार, निवासी मोहल्ला कस्सावान, कोतवाली ज्वालापुर, अवैध पशु कटान कर रहा था। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय जादौन ने मांस का निरीक्षण कर इसे भैंस वंशीय पशु का बताया, साथ ही सटीक पुष्टि के लिए नमूना परीक्षण हेतु भेजा गया। बरामद मांस को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 399/2025, धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 325 BNS में मामला दर्ज किया गया है।

बरामदगी:
12 किलो भैंस वंशीय मांस, पशु कटान के उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक तराजू
पुलिस टीम: एएसआई गंभीर तोमर, हेड कांस्टेबल दलवीर भंडारी, कांस्टेबल मनोज डोभाल, कांस्टेबल कर्म सिंह, कांस्टेबल यशवंत सिंह।