न्यूज 127, देहरादून।
राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को देहरादून स्थित विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं।
नामांकन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायकगण इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी दायित्व के लिए सफलता की कामना की। नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया।


