गुरुकुल विश्वविद्यालय में डॉ. मुरली मनोहर अध्यक्ष और डॉ. नमित सचिव चुने गए




Listen to this article

न्यूज 127.
टीचर्स एसोसिएशन ऑफ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। इस चुनाव में पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध रूप से किया गया। चुनाव अधिकारी प्रो. एलपी पुरोहित ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. मुरली मनोहर तिवारी और सचिव पद पर डॉ. नमित खंडूजा को निर्विरोध चुना गया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मंजूषा कौशिक और डॉ. बबलू वेदालंकार को चुना गया है। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. संजीव लांबा को निर्वाचित किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. विपिन कुमार निर्वाचित हुए हैं। टीचर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल माला पहनकर स्वागत कर बधाई दी।