देहरादून।
बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, भूपतवाला में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति, श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। विद्यालय में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना भाटिया ने विद्यालय प्रांगण में ध्वज फहराया। तिरंगा हवा में शान से फहराया गया स्कूल परिसर भारत माता की जय जयकार और देशभक्ति के उदघोष से गुंजायमान हो उठा।

राष्ट्रगान की गूंज ने उपस्थित सभी के हृदय में मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त कर दिया।

प्रधानाचार्या लीना भाटिया ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे निष्ठा और परिश्रम से ज्ञान अर्जित कर उसे राष्ट्र निर्माण में समर्पित करें। उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन की प्रेरणा दी। स्कूली बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्यबोध की जीवंत प्रस्तुतियों से सभी के हृदय में देशभक्ति की अमिट छाप छोड़ दी। मिष्ठान वितरण के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हुआ।




