न्यूज 127.
बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िती की मां द्वारा लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
बहादराबाद पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की ही महिला द्वारा बीती 13 दिसंबर को थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिक पुत्री उम्र-17 वर्ष के साथ बन्टी नामक युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया और परिजनों को जान से मारने दी। दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में वांछित आरोपी बन्टी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी को सलेमपुर के पास से दबोचा। नियमानुसार कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बहादराबाद पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार







