निजी अस्पताल के डॉक्टर ने की युवती के साथ शर्मनाक हरकत








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
निजी अस्पताल में एक डॉक्टर ने इलाज के लिए आयी युवती के साथ शर्मनाक हरकत की। पीड़िता ने जब परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से डॉक्टर के पेशे को शर्मसार करने वाला यह गंभीर मामला सामने आया है। लोकनायक नामक निजी अस्पताल में भर्ती एक युवती ने डॉक्टर रिजवान पर इलाज के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर ने उसके पति को बाहर भेजकर उसके साथ शर्मनाक हरकत की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर और उसका स्टाफ अस्पताल बंद कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।