विजिलेंस के जाल में फंसा रिश्वतखोर दारोगा, रंगेहाथों गिरफ्तारी








Listen to this article


कोटद्वार।
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दारोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी अपर उप निरीक्षक रणधीर सिंह को मौके पर ही दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटद्वार क्षेत्र में तैनात अपर उप निरीक्षक रणधीर सिंह पर किसी मामले में कार्रवाई के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी दारोगा को अपने साथ देहरादून ले गई, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की इस सख्त कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा