एचईसी कॉलेज में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी तृतीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम








Listen to this article


हरिद्वार।
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी-गढ़वाल द्वारा बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाइन परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।
घोषित परिणाम के अनुसार संस्थान की छात्रा नेहा कनवाल ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्रेया दीक्षित ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा गौरांशी गोस्वामी ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्थान की प्राचार्या डा. तृप्ति अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) तृतीय सेमेस्टर का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा है, जो कि संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के शैक्षणिक वातावरण के कारण यह सफलता संभव हो सकी है।
संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे की पढ़ाई में निरंतर सफलता की कामना की है।