लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत








Listen to this article

हरिद्वार।
लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर फेरूपुर गांव से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मार्बल के पत्थर से लदा एक मैक्स लोडर वाहन का एक टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो गया। जिससे वाहन पलट गया और पत्थरों में दबने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि लक्सर की ओर से एक लोडर वाहन हरिद्वार की ओर जा रहा था। वाहन में मारबल पत्थर भरे हुए थे। जबकि एक व्यक्ति पत्थरों के पास वाहन में बैठा हुआ था। फेरूपुर में वाहन का एक टायर पंचर होने के बाद फट गया और अनियंत्रित लोडर वाहन पलट गया। पत्थरों में ही वह व्यक्ति दब गया। जिसकी पहचान मेहरबान पुत्र अकबर ​आयु 50 साल निवासी धनपुरा के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।