नैनीताल
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुप्रसिद्ध गायक Vishal Mishra ने पहुंचकर Neem Karoli Baba के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के बाद उन्होंने बताया कि जनपद Nainital स्थित कैंची धाम तक पहुंचने में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के कारण Uttarakhand Police श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
विशाल मिश्रा ने यहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलता है।
इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लोकप्रिय गीत Sandese Aate Hain की कुछ पंक्तियां गाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।
अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नैनीताल की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और यहां के लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।
कैंची धाम में गायक विशाल मिश्रा ने किए बाबा के दर्शन, व्यवस्थाओं की सराहना




