हरिद्वार
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, हरिद्वार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘उमंग’ का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी और प्रधानाचार्य अशोक गौतम ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर पंकज चौधरी ने बताया कि संस्थान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और रोप स्किपिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ में खुशी और आलोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में हर्षिता और हितेश विजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्षिता और रोहित ने जीत हासिल की।
लॉन्ग जंप में भानू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रस्साकशी प्रतियोगिता में करन, पीयूष, लक्ष्य और रोहित की टीम विजयी रही। वहीं, गर्ल्स टीम प्रतियोगिता में हर्षिता, टीया और जिवांशी ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल मुकाबले में हितेश सुदन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक गौतम, डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दीकी सहित अन्य शिक्षकों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर दिव्या राजपूत, विकास अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, त्रिशु अवस्थी, वैशाली, दिलखुश, सुधांशु जगता, वर्षा रानी, आशीष कुमार, उमेश कुमार, देवेन्द्र सिंह रावत, धरणीधर वाग्ले और ज्योति राजपूत सहित संस्थान के कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी छात्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है।
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट में ‘उमंग’ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन




