एचईसी कॉलेज में मनाया गया ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’, जागरूकता का संदेश








Listen to this article

हरिद्वार
एचईसी कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में शनिवार को ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नाटिका के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
छात्रों ने अपनी प्रस्तुति में उपभोक्ता के अधिकारों—सुरक्षा का अधिकार, जानकारी का अधिकार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के अधिकार—को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटिका में यह भी बताया गया कि वर्तमान समय में बढ़ती ऑनलाइन खरीदारी के दौर में पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।


नाटिका में रिति, एकता, वैशाली, प्रिंस गिरी, अर्मेंद्र, सृष्टि और आकृति ने भाग लेकर अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को जागरूक किया। वहीं अनन्या, कृष्णा और स्नेहा ने ऑनलाइन खरीदारी के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करने की प्रक्रिया को पीपीटी के माध्यम से विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जागरूक उपभोक्ता ही किसी भी प्रकार के शोषण और धोखाधड़ी से खुद को सुरक्षित रख सकता है।
कार्यक्रम में दीपशिखा बोहरा, रश्मि सक्सेना, सपना सकलानी, सायना वाधवा, शिवानी चिटकारा, रीना पेटवाल और खुशबू वर्मा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया है।