न्यू दीप एकेडमी का शतप्रतिशत रहा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
न्यू दीप एकेडमी में सीबीएसई कक्षा 10 का बोर्ड रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल के अनेक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।

स्कूल की चाहत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि तान्या ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और वंशिका ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

दीप ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की, जिसके कारण यह शानदार परिणाम संभव हो पाया।