न्यूज 127. हरिद्वार।
थाना क्षेत्र में सड़क सरेआम हो हल्ला व हुड़दंग बाजी कर आने जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे दो युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को काफी समझाया गया लेकिन उनके न मानने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों आरोपियों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम शुभम पुत्र रामकुमार निवासी पंचायती घर के पास रावली महदूद और टीकम सिंह पुत्र स्वर्गीय छत्रपाल निवासी महमूदपुर थाना हेमपुर दीपा जिला बिजनौर है।
पुलिस ने हुड़दंगियों के कसे पेंच, दो गिरफ्तार




