न्यूज 127 हरिद्वार।
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने सूचना पर के आधार पर ग्राम खेलपुर में छापा मारा था। मौके से टीम ने 50 किलोग्राम गौ मांस व गौ वंशीय अवशेष बरामद किए। माल बरामदगी के आधार पर फरार आरोपियों के विरूद्व कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 72/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित/ ईनामी/ वारंटी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक-20/04/2026 को वांछित आरोपी रिजवान को ग्राम खेलपुर से गिरफ्तार किया गया। रिजवान कोतवाली भगवानपुर में दर्ज किए गए एक अन्य अभियोग मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम मे भी वांछित अभियुक्त है।
गौकशी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार




