सीवरेज के लिए खोदी सड़कों का कार्य तेजी पर








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों को पुनर्निर्माण करने का कार्य तेजी से चल रहा है। क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये थें
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो  भी सड़कें खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य समय से पूर्ण किया जाए। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 20 अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में  बिटुमिनस रोड़ वर्क (इंडस्ट्रीयल एरिया) 575 मीटर, बिटुमिनस रोड़ वर्क दुधाधारी चौक 318 मीटर, इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड 32 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 925 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत  द्वारका विहार पावर ब्लॉक 19 मीटर, मोहन इंक्लेव सीसी रोड 15 मीटर,शिवापुरम कॉलोनी सीसी रॉड 45 मीटर, गणपति विहार सीसी रोड 60 मीटर, आशुतोष विहार पावर ब्लॉक 10 मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 149 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।