जिलाधिकारी ने तहसील रूड़की में आपदा प्रबन्धन कन्ट्रोंल रूम किया शुभारंभ








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
दैवीय आपदा की घटना घटित होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य एवं आवश्यक जानकारी हेतु जिलाधिकारी ने तहसील रूड़की में आपदा प्रबन्धन कन्ट्रोल रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कन्ट्रोल रूम में किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होने पर इसकी सूचना सम्बन्धित को तत्काल दी जाये, जिससे कि तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये है कि तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्यों को लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन संवेदनशीलता से करें। उन्होंने तहसील कार्यालय एवं परिसर में बेहत्तर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकरी द्वारा आमजन की समस्याओं को भी सुना तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार रुड़की एवं अपर तहसीलदार रुड़की सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।