न्यूज 127, हरिद्वार।
शुक्रवार दोपहर रुड़की के बीटी गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से बिजली की वायरिंग में आग लग गई। आग लगते ही बैंक में अफरातफरी मच गई और कर्मचारी बाहर की ओर दौड़ पड़े।
बैंक में लगे उपकरणों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
रुड़की में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग




