शादी समारोह में विवाद की जड़ बना डीजे, 7 महिलाओं समेत 11 के खिलाफ कार्रवाई








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा ग्राम महमूदपुर कलियर में आपसी गुटबाजी के चलते गांव का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। बतादें 22.04.2026 की रात्रि में शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो विवाद में बदल गई थी।

पुनः दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले 7 महिला दो 4 पुरुष सहित कुल 11 व्यक्तियों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।

दोनों पक्षों के विरुद्ध पूर्व में भी चुनावी रंजिश के चलते आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद में कोई भी शांति व्यवस्था प्रभावित करता है तो उसके विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई होनी तय है।

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर
  2. ⁠हे0कानि0 जमशेद अली
  3. ⁠हे0कानि0 सोनू कुमार
  4. ⁠कानि0 प्रकाश मनराल
  5. ⁠कानि0 जितेन्द्र सिंह
  6. ⁠म0कानि0 सरिता राणा
  7. ⁠म0हो0गा0 सर्विष्ठा
  8. ⁠म0हो0गा0 गीता गिरी