देहरादून, 02 मई 2026।
शनिवार को उत्तराखण्ड के लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज आवाज के साथ अलर्ट संदेश प्राप्त होगा। हालांकि, यह किसी आपदा की चेतावनी नहीं बल्कि सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम की परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस अलर्ट को लेकर किसी प्रकार की घबराहट न फैलाएं।
उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के सहयोग से इस परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रणाली की कार्यक्षमता को परखना और यह सुनिश्चित करना है कि आपदा के समय चेतावनी संदेश समय पर आम जनता तक पहुंच सके।
क्या होगा खास इस टेस्ट में?
मोबाइल फोन पर तेज अलार्म/रिंगटोन बजेगी
स्क्रीन पर चेतावनी संदेश फ्लैश होगा
यह प्रक्रिया विभिन्न मोबाइल नेटवर्क पर एक साथ लागू होगी
प्रशासन की अपील
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक परीक्षण अलर्ट है। जनता को इस पर कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।
कैसा दिखेगा अलर्ट संदेश?
“भारत द्वारा स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए अपने नागरिकों के लिए त्वरित आपदा चेतावनी सेवा हेतु सेल ब्रॉडकास्ट की शुरुआत की जा रही है। यह एक परीक्षण संदेश है। यह सिस्टम भविष्य में भूकंप, बाढ़, भूस्खलन जैसी आपदाओं के दौरान समय रहते चेतावनी देगा। जन-धन की हानि कम करने में मदद करेगा। प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाएगा।




