देहरादून।
प्रदेश के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 70 विधायकों को 350 करोड़ की विधायक निधि जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक विधायक को 5 करोड़ की दर से यह धनराशि उनके-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय से स्थानीय स्तर पर आधारभूत सुविधाओं के विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और छोटे-बड़े निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। विधायक अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़कों, पेयजल, सामुदायिक भवन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी प्राथमिक सुविधाओं पर इस निधि का उपयोग कर सकेंगे।
सरकार के इस कदम को विकास कार्यों के विकेंद्रीकरण की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है, जिससे हर विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे और प्रदेश के हर क्षेत्र में संतुलित व सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।
सीएम पुष्कर धामी ने 70 विधायकों को दिए 350 करोड़




