डॉ सुशील शर्मा की बेटी अदित्री A1 ग्रेड के साथ 12वीं में टॉपर








Listen to this article


देहरादून/नई दिल्ली।
सीबीएसई की (कक्षा 12वीं) 2026 के घोषित परिणामों में छात्रा अदित्री शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अदित्री ने सभी मुख्य विषयों में A1 ग्रेड प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया है।
न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील शर्मा की सुपुत्री अदित्री शर्मा, जो कि आकाश पब्लिक स्कूल, ईश्वर कॉलोनी, अर्जुन पार्क की छात्रा हैं, ने हर विषय में शानदार अंक हासिल किए। अदित्री शर्मा ने अंग्रेज़ी (English Core): 99 अंक (A1), भौतिकी (Physics): 82 अंक (A1), रसायन विज्ञान (Chemistry): 93 अंक (A1), जीव विज्ञान (Biology): 98 अंक (A1), शारीरिक शिक्षा (Physical Education): 92 अंक (A1)
इसके अतिरिक्त, वर्क एक्सपीरियंस, हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन एवं जनरल स्टडीज में भी अदित्री को A1 ग्रेड प्राप्त हुआ। अदित्री शर्मा ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अदित्री की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, माता-पिता रुचि शर्मा एवं सुशील शर्मा ने भी अपनी बेटी की सफलता पर गर्व जताया है। अदित्री की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

वही अदित्री की सफलता पर उसके बड़े भाई अस्तित्व शर्मा ने भी बधाई दी। अस्तित्व साल 2025 में नीट का टॉपर है। जो कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।