ब्रेकिंग: सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत








Listen to this article

न्यूज 127. देहरादून।
देहरादून के चकराता क्षेत्र में उस वक्त बड़ा हादसा सामने आया जब सूचना मिली कि एक कार सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर तुरंत स्थानीय पुलिस और बाद में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा कलेथा गांव के पास सहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और फायर सर्विस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर घायलों को सीएचसी सहिया पहुंचाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। कार मेरठ की बतायी गई है, कार का नंबर UP15DB 8712 है। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी।

मृतकों के नाम शैंकी पुत्र राजेश पंवार (उम्र 24 वर्ष), निवासी- सैनिक विहार, कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश और ऋषभ बताए गए हैं। जबकि घायलों के नाम विशू पुत्र डिंपल शर्मा (उम्र 21 वर्ष), निवासी- शिवला कलां, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, भुवन शर्मा पुत्र जागेश (उम्र 22 वर्ष), निवासी- नूरपुर, शिवला कलां, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, प्रशांत पुत्र अजय सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी- किरतपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश हैं।