NEET 2026 में कोटा क्लासेस के होनहारों ने लहराया सफलता का परचम








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
नीट 2026 रिजल्ट में टॉप रैंक देने की परम्परा जारी रखते हुए कोटा क्लासेस के छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सफलता से उत्साहित छात्र-छात्राओं ने इस खुशी में जश्न मनाया। कोटा क्लासेस के छात्रों ने विगत वर्षों की भांति मेरिट लिस्ट में अपना दबदबा बनाये स्खा। महानिदेशक रवि वर्मा ने बताया कि संस्था के 52 से अधिक छात्रों ने टॉप रैंक में सफलता हासिल कर संस्था को गौरवान्वित किया।

कोटा क्लासेस से दीपशिखा ने सर्वाधिक 590 अंक हासिल कर अपने माता-पिता एवं धर्मनगरी का नाम रोशन किया है। दीपशिखा के पिता दिलीप कुमार जो कि कोटा क्लासेस के खुद शिक्षक है तथा माता कुशल गृहिणी है। दीपशिखा का सपना कुशल डॉक्टर बनकर देश सेवा करना है। द्वितीय स्थान पर रही अवनी रॉय ने 571 अंक हासिल कर हरिद्वार को गौरवान्वित किया। वहीं अदनान ने 564 अंक हासिल कर अपने माता-पिता का सपना साकार किया है। नीट परीक्षा में सफल अन्य छात्र-छात्राओं में आयूषी ने 12वीं के साथ 558 अंक हासिल किये, गुनगुन ने 568 अंक, आजाद ने 558 अंक, अदिति मिश्रा ने भी 12वीं के साथ 552 अंक, काव्या वत्स ने 545 अंक प्राप्त किये।

इनके अतिरिक्त संस्थान के 20 अन्य छात्रों ने 540 अंक का आकडा पार किया नीट परीक्षा में सफल हुए अन्य छात्रों में वैभव सिंह, रूद्राक्ष वर्मा, नंदनी गोडियाल, अंजलि कुरियाल, आतिश कुमार, यशप्रीत, मयंक कुमार, प्रतीक मौर्य, विवेक बर्मन, अनमोल मौर्य, अर्पित कुमार, वासु खत्री एवं राजन कुमार, नव्या सिंह आदि ने 62 से छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता के सपने को साकार किया है। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कोटा क्लासेस के कुशल मार्गदर्शन और अपने माता-पिता को दिया है।

कोटा क्लासेस के महानिदेशक डा. रवि वर्मा ने बताया कि चयनित सभी छात्रों को एमबीबीएस गर्वनमेंट कालेज में सीट मिलेगी। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि कोटा क्लासेस में न्यूनतम शुल्क पर कोचिंग की व्यवस्था की गयी है ताकि हर वर्ग के विद्यार्थी अपना और अपने परिवार का डाक्टर व इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सके।

संस्था के एकेडमिक हैड राजीव रंजन ने बताया कि छात्रों की प्रतिभा का सही आंकलन उन्हें बेहतरीन शिक्षक एवं शिक्षा देकर किया जा सकता है। कमजोर से कमजोर छात्र भी अगर मेहनत करे तो वे सफल हो सकते हैं। संस्था के द्वारा किये गये प्रयासों की ही नतीजा है कि इस वर्ष जेईई मेन में 40, जेईई एडवांस में 4 तथा नीट में 52 छात्रों का चयन हो पाया है।

सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कोटा क्लासेस के गुरूजनों डॉ. रवि वर्मा, राजीव रंजन, डॉ. बीके सिंह, डॉ. एसबी सिंह, इंजी. आलोक वर्मा, इंजी. अनूप कुमार, सैय्यद आकिब, इस्माईल, दिलीप कुमार, योगेश कुमार, संदीप चौहान, कलीरंजन व अमरेन्द्र कुमार आदि को दिया।