एस.एम. पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क मल्टी-स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफल आयोजन








Listen to this article

हरिद्वार।
शांति एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित एस.एम. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए एक नि:शुल्क मल्टी-स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत सावधानी एवं व्यवस्थित ढंग से किया।
मेडिकल कैंप के दौरान विद्यार्थियों की ऊंचाई (Height), वजन (Weight), बॉडी मास इंडेक्स (BMI), नेत्र परीक्षण (Eye Check-up), दंत परीक्षण (Dental Check-up) तथा रक्त जांच (Blood Test) सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय परिवार द्वारा कैंप में पधारे सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर शांति एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष अभिजीत पवार, विद्यालय के प्रधानाचार्य रमणीक शाह सूद, उप-प्रधानाचार्या रेखा शर्मा, मिनी पुरी (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता) सोनिका गुलाटी, राहुल कुमार, इंदु चौहान, रूपाली चौधरी, वनिता साहू, दीपा छेत्री सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रमणीक शाह सूद ने अपने संबोधन में कहा कि, “शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का उत्तम स्वास्थ्य भी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वस्थ विद्यार्थी ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया तथा सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। विद्यालय प्रबंधन ने मेडिकल टीम, स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं का इस सफल आयोजन में उनके अमूल्य सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।