न्यूज 127, मेरठ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में कांवड़ मार्गों एवं मेला क्षेत्रों पर श्रद्धालुओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु 04 अस्थायी थाना एवं 58 पुलिस चौकियां तैयार की गयी है।
कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराने तथा भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इन अस्थायी थानो व अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना के आदेश दिए गये थे। जिसके क्रम में जनपद मेरठ में 01 थाना व 09 चौकियां, जनपद बुलन्दशहर में 01 थाना व 17 चौकियां, जनपद बागपत में 01 थाना व 11 चौकियां तथा जनपद हापुड़ में 01 अस्थायी थाना व 21 अस्थायी चौकियों की स्थापना की गयी है एवं आदेशानुसार इनमें फोर्स भी आवंटित किया गया है। डीआईजी ने अस्थायी थाना एवं चौकियों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के साथ संचार व्यवस्था, फर्नीचर, विद्युत, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, जनसहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए है। प्रत्येक अस्थायी पुलिस इकाई का GPS कोऑर्डिनेट्स सहित चिन्हांकन किया गया है, जिससे कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।
जनपद मेरठ: –
अस्थायी थाना – थाना औघड़नाथ मंदिर मेरठ कैंट थानाक्षेत्र सदर बाजार
अस्थायी चौकियां – 1. कांवड़ चौकी रार्धना थाना सरधना, 2. कांवड़ चौकी करनावल थाना सरुरपुर, 3. कांवड़ चौकी कल्यणपुर थाना रोहटा, 4. कांवड़ चौकी हिन्डन नदी थाना रोहटा, 5. कांवड़ चौकी बटावली नहर पुल थाना बहसुमा, 6. कांवड़ चौकी कुड़ी झाल थाना मवाना, 7. कांवड़ चौकी झाल लोधी पुल थाना परिक्षितगढ़, 8. कांवड़ चौकी खड़ौली मस्जिद थाना ककंरखेड़ा, 9. कांवड़ चौकी नैन्सी चौराहा थाना सदर बाजार।
जनपद बुलन्दशहर:-
अस्थायी थाना – थाना अम्बकेश्वर महादेव मंदिर अहार थानाक्षेत्र अहार
अस्थायी चौकियां – 1. कांवड़ चौकी वलीपुरा नहर थाना कोतवाली नगर, 2. चौकी सराय छबीला थाना कोतवाली देहात, 3. चौकी जैनपुर तिरहा थाना कोतवाली देहात, 4. चौकी ग्राम भटौना थाना गुलावटी, 5. चौकी हाजीपुर पुलिया थाना स्याना, 6. चौकी ग्राम मवई थाना नरसैना, 7. चौकी अगवाल कट एऩएचआई थाना खुर्जानगर, 8. चौकी शिकारपुर तिराहा(कट) थाना खुर्जा देहात, 9. चौकी पीतमपुर तिराहा थाना पहासू, 10. चौकी बरासउ मंदिर मोड थाना शिकारपुर, 11. चौकी बवस्टर गंज घाट थाना अनूपशहर, 12. चौकी मखैना नहर पुल थाना अनूपशहर, 13. चौकी भईपुर दौराहा थाना जहांगीराबाद, 14. चौकी ग्राम चांसी टी पाइन्ट थाना अहार, 15. चौकी बहलोलपुर बोर्डर थाना छतारी, 16. चौकी गंगाघाट थाना रामघाट, 17. चौकी परिहावली कट (मंजीत चौराहा) कस्बा जरगवां थाना रामघाट ।
जनपद बागपत:-
अस्थायी थाना – कोतवाली मेला पुरा महादेव थाना क्षेत्र बालैनी
अस्थायी चौकियां – 1. चौकी गल्हैता तिराहा थना बिनौली, 2. चौकी शेखपुरा थाना बिनौली, 3. चौकी चिरचिटा थाना सिंहावली अहीर, 4. चौकी कैडवा तिराहा थाना सिंहावली अहीर, 5. चौकी बिजरौल थाना बडौत, 6. चौकी बावली थाना बडौत, 7. चौकी गुफा मंदिर थाना कोतवाली बागपत, 8. चौकी जिवाना टौल प्लाजा थाना रमाला, 9. चौकी किशनपुर बराल थाना रमाला, 10. चौकी पुसार थाना दोघट, 11. चौकी शाहजांपुर थाना दोघट
जनपद हापुड़:-
अस्थायी थाना – थाना ब्रजघाट थानाक्षेत्र गढमुक्तेश्वर
अस्थायी चौकियां – 1. चौकी पुरानी चुंगी थाना हापुड़ नगर, 2. चौकी टियाला थाना हापुड़ देहात, 3. दतेडी गेट थाना पिलखुवा, 4. चौकी जीएस पैट्रोल पम्प थाना पिलखुवा, 5. चौकी सोना पम्प थाना हाफिजपुर, 6. चौकी बडौदा सिहानी थाना हाफिजपुर, 7. चौकी बक्सर रेगुलेटर थाना सिम्भावली, 8. चौकी स्याना बार्डर थाना सिम्भावली, 9. चौकी बुकलाना नहरपुल थाना सिम्भावली, 10. चौकी ग्राम डिबाई नहर पुल थाना सिंभावली, 11. चौकी बनखंडा नहर पटरी थाना बाबूगढ़, 12. चौकी बछलौता अण्डरपास थाना बाबूगढ़, 13. चौकी अल्लाबक्शपुर कट थाना गढ़मुक्तेश्वर, 14. चौकी पलवाडा मोढ बृजघाट थाना गढ़मुक्तेश्वर, 15. चौकी दौताई थाना गढ़मुक्तेश्वर, 16. चौकी गढचौपला थाना गढ़मुक्तेश्वर, 17. चौकी पलवाड़ा तिराहा 18. चौकी सेहल नहर चौराहा, 19. चौकी सदरपुर बैरियर, 20. चौकी छतरीवाला कुंआ थाना बहादुरगढ
अस्थायी थाना/ चौकियों के लिए डीआईजी द्वारा दिये गए ये दिशा निर्देश
➡️ थाना व चौकियों को आगन्तुक सुलभ बनाया जाये
➡️ क्यूआरकोड चस्पा किये जाए, जिसे स्कैन कर श्रद्धालुओ को मार्ग/ निकटतम सुविधाओं को समझने में आसानी हो
➡️ सभी चौकियों पर सहायता केन्द्र बनाये और फस्टएड का सामान रखें
➡️ ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल अनुशासन मे रहे, किसी भी सूचना पर तुरन्त रैस्पोन्स करें
➡️ जनता के साथ शिष्टता से पेश आयें और आवश्यकता पडने पर उनकी मदद करें
➡️ आसपास के माहौल पर पैनी नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को तुरन्त पहचाने।
➡️ वरिष्ठ अधिकारियों, एम्बुलेंस, अग्निशमन सेवा आदि के आपातकालीन सम्पर्क नंबर अपने पास रखें तथा अन्य ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों या टीमो के साथ समन्वय बनाकर रखे।
➡️ यदि कोई शिवभक्त बीमार पड जाता है या घायल हो जाता है तो उसे तुरन्त प्राथमिक उपचार या चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायें और आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल पहुँचाए।
➡️ श्रद्धालुओं को मार्ग में निकटतम शौचालय, पानी के स्त्रोत, भोजन के स्टोल और विश्राम स्थलो की जानकारी दें।




