स्वामी दर्शनानन्द संस्थान में धूमधाम से मनाई गई फ्रेशर पार्टी, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
न्यूज 127, हरिद्वार।
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में रंगारंग फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, पंकज चौधरी, अंजुम सिद्दीकी, अंकुर चौहान, दिलखुश कुमार एवं एंवेत कुमार सहित संस्थान के समस्त शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने कहा कि फ्रेशर पार्टी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि नए विद्यार्थियों को संस्थान के वातावरण से जोड़ने और उनकी प्रतिभाओं को पहचानने का महत्वपूर्ण अवसर है। वरिष्ठ विद्यार्थियों की ओर से आयोजित ऐसे कार्यक्रम आपसी समन्वय, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे उचित दिशा देना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में विभिन्न चरणों की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया। इसमें बीबीए प्रथम वर्ष के यशप्रीत सिंह को मिस्टर फ्रेशर तथा बीसीए प्रथम वर्ष की दिव्या को मिस फ्रेशर चुना गया। बीबीए प्रथम वर्ष की रिया ने मिस पर्सनेलिटी का खिताब हासिल किया। वहीं एमबीए प्रथम वर्ष की रिया मिस कॉन्फिडेंट और पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष के अंकुश मिस्टर कॉन्फिडेंट घोषित किए गए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अफजल एवं सृष्टि ने किया। आयोजन को सफल बनाने में तरंगप्रीत, शिवांशु, अनिक, प्रद्युम्न, शालिनी एवं सिद्धार्थ ने स्वयंसेवक के रूप में योगदान दिया।
इस अवसर पर वैशाली चौहान, मेघा, मल्लिका, दीपांशी धीमान, धरणी धर वाग्ले, उमेश कुमार, देवेंद्र सिंह रावत एवं अनुराग गुप्ता सहित संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।


