भाजपा नेताओं का स्वागत, एमएलसी चुनाव में जुटने का आह्वान




Listen to this article

न्यूज 127, दौराला/मेरठ।
पल्लवपुरम में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुर राणा और जिलाध्यक्ष हरवीर पाल का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षक पद के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट के प्रत्याशी दिनेश गोयल को विजयी बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता से काम करने की बात कही।

कार्यक्रम में जाट सभा पल्लवपुरम के अध्यक्ष चौधरी इंद्रपाल सिंह, दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, उदयवीर सिंह तोमर, वीरेंद्र सांगवान, वीर सिंह अहलावत, अजय सिंह ठेकेदार, पार्षद विक्रांत ढाका, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजीव वर्मा, कर्नल राठी सहित कई स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।