न्यूज 127, दौराला (मेरठ)।
गन्ना समिति के डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी के दौराला स्थित आवास पर दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुशील चौहान ने सरधना विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी एमएलसी (शिक्षक) प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और एमएलसी (स्नातक) प्रत्याशी दिनेश गोयल के चुनाव में पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ जुट जाएं। उन्होंने चुनाव की सफलता के लिए घर-घर संपर्क अभियान और घर-घर जाकर मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर जोर दिया। इस अवसर पर शिक्षक संयोजक मुकेश शर्मा, स्नातक संयोजक अनिल फौजी, सरधना नगर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन तथा सरधना देहात मंडल अध्यक्ष विक्रम सोम विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में मंडल महामंत्री रवि पूनिया, मोहित राणा, आलोक जैन, धर्मेंद्र अहलावत, प्रशांत अहलावत, मोहन सैनी, मुदित विहान, कपिल राणा, मनोज शर्मा, शंकर सिंह, सुशील सोम, शालिनी सैनी, विमल अरोड़ा, श्वेता वर्मा, अनुज सोम, जोगिंदर, जितेंद्र तोमर, शिवम वाल्मीकि तथा देव पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


