भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर




Listen to this article

न्यूज 127, ऊधमसिंहनगर।
उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जनपद में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और चेकिंग अभियान में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने कड़ा रुख अपनाया है। कुंडा क्षेत्र में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत के बाद एसएसपी ने दो चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को कोतवाली कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई थी, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और पुलिस चेकिंग में बरती जा रही ढिलाई को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने यह सख्त कार्रवाई की है।

एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए उपनिरीक्षक सौरभ भारती (प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुंडा) और उपनिरीक्षक मनोज देव (प्रभारी चौकी मंडी, कोतवाली कुंडा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में वाहन चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।