एक पव्वे ने खोला अवैध शराब के गोरखधंधे का खेल, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

एक पव्वे ने खोला अवैध शराब के गोरखधंधे का खेल, जानिए पूरी खबर
नवीन चौहान, हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत द्वारा रविवार देर सांय मिस्सरपुर लक्सर रोड पर की गई छापेमारी में अवैध शराब का गोरखधंधा पकड़े जाने के मामले में मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एक प्राइवेट पशु चिक्सिक है, उसने अपना क्लीनिक भी खोल रखा है।

  

बताया जा रहा है कि आरोपी विजेंद्र कुरील के घर के बाहर एक पुराना पव्वा दिखायी देने पर आबकारी विभाग को शक हुआ। जिसके बाद घर की निगरानी शुरू कर दी गई। आबकारी विभाग ने इसके लिए अपने मुखबिर भी लगा दिये। इस दौरान आबकारी विभाग को पुख्ता सूचना मिली कि मकान के अंदर नकली शराब बनायी जाती है।

इस सूचना के बाद आबकारी ​विभाग ने पूरी जानकारी डीएम दीपक रावत को दी। जिसके बाद डीएम दीपक रावत ने पूरी योजना के साथ संदिग्ध मकान में छापेमारी की। छापेमारी में मकान के अंदर से 14 पेटी नकली शराब और 200 लीटर शोधित स्प्रिट बरामद हुई। छापेमारी से इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा हुआ।