वैद्य दीपक कुमार यूएई में सम्मानित, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। हरिद्वार के प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य दीपक कुमार को उनके आयुर्वेद के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए 24 नवम्बर को यूएई दुबई में इंण्डो गल्फ राईजिंग एंड टैलेंटेड पर्सनल्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह अवार्ड उन्हें इंडीव्यूज्यल कंट्रीब्यूशन फॉर इंटरनेशनल इंटैगरेशन और वर्ल्ड पीस की ओर से आयोजित इंटरनेशनल सेमीनार में दिया गया।
इस अवसर पर शारजहां सरकार के अमीर मौहम्मद ने आयुर्वेद के क्षेत्र में वैद्य डा. दीपक कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। भारत के दुबई में काउंसलर एम्बेस्डर जितेन्द्र नेगी नें आयुर्वेद की महत्ता पर बोलते हुए इसे स्वस्थ जीवन के लिए अहम् पद्वति बताया।
सम्मान से अभिवूत वैद्य डा. दीपक ने सम्मान के लिए आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सम्मान से व्यक्ति की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है तथा उसे और अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर अमीर मौहम्मद शारजहां सरकार, जितेन्द्र नेगी भारत के दुबई में काउंसलर एम्बेस्डर, वीबी सोनी रशिया के पूर्व एम्बेसडर व इंडो यूएई के सीआईआई हेड राजन मधु मौजूद थे।