नवीन चौहान
हरिद्वार में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। युवक ने पंखे से लटककर फांसी लगाई तो युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। दोनों घटनाएं ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अलग—अलग परिवारों की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि लोकेश जोशी 36 पुत्र गुलशन जोशी निवासी रामनगर ज्वालापुर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात्रि में लोकेश कमरे में सोया था। जब सुबह परिजनों ने कमरा बंद देखा तो वह पंखे से लटका हुआ मिला। जबकि सराय निवासी शैफाली 22 पुत्री संजय यादव ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों की मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जायेगी।
हरिद्वार में युवक और युवती ने की आत्महत्या, जानिए पूरी खबर

