sex racket में पकड़े गए सफेदपोशों की करतूत,देंखे वीडियो




Listen to this article

नवीन चौहान
सेक्स रैकेट में पकड़े गए जोड़ों ने पुलिस पूछताछ में कई झूठ बोले। आरोपियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी लड़के ने लड़की को अपनी मंगेतर बताया तो किसी ने प्रेमिका बताया। लेकिन पुख्ता सबूतों के साथ होटल पहुंची पुलिस ने सेक्स रैकेट की पूरी जानकारी जुटा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। घटना मेरठ की है।
मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में सैक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस को देखते ही होटल में अफरा तफरी मच गई। होटल के अंदर से दो दर्जन से अधिक लड़के—लड़की हिरासत में लिए गए। पुलिस को होटल के कमरों से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस ने होटल स्टॉफ को भी अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शहर बेगमपुल चौराहे के पास स्थित होटल औसम में एएचटीयू व लालकुर्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी। पुलिस सभी को थाने ले आई। जिसके बाद पुलिस पर राजनैतिक दलों का दबाब शुरू हो गया। लेकिन पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी रही। पुलिस सेक्स रैकेट के सरगनाओं तक पहुंचने की जानकारी जुटा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जल्द ही कुछ बड़े सफेदपोश भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।