नवीन चौहान
पूर्व मंत्री अरूण जेटली की अस्थियाँ धार्मिक विधि विधान से मां गंगा में प्रवाहित कर दी गई। अस्थि कलश लेकर उनके परिजन आज हरिद्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जेतली जी के परिजनों के साथ अस्थि कलश को लेकर हरकी पैड़ी ब्रम्हकुण्ड तक लेकर पहुंचे।
बताते चले कि भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली का बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। जिसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली में अंतिम संस्कार करने के बाद उनके पुत्र रोहन जेटली ने धार्मिक रीति रिवाज के साथ पिता की अस्थियाँ गंगा में विसर्जित की। स्व जेटली को भावपूर्ण श्रद्धान्जली देने रिश्तेदार मित्रों के साथ-साथ राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, डाॅ हरक सिंह रावत, विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, केन्द्रीय मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक यतीश्वरानंद, देशराज कर्णवाल, पुष्कर सिंह धामी, आदेश चैहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा जयपाल सिंह चौहान, स्वामी रामदेव, पत्रकार रजत शर्मा सहित केंद्र तथा प्रदेश सरकार के अनेक भाजपा कार्यकर्ता तथा जनमानस ने हरिद्वार पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।