नवीन चौहान
हरिद्वार की एक मानसिक विक्षिप्त 45 वर्षीय महिला को उसके ही 20 वर्षीय रिश्तेदार ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटना का पता चला। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र की है।
श्यामपुर थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला के साथ उसके 21 वर्षीय रिश्तेदार युवक ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा लिया है। घटना 31 अक्टूबर की रात्रि की है। आरोपी सुमित 21 पुत्र पूरण सिंह निवासी गांव अंदरपीली श्यामपुर हरिद्वार बताया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।