उत्तराखंड में जल्द बदले जायेंगे कई जिलों के जिलाधिकारी




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड में जल्द ही कई जिलों के जिलाधिकारियों के बदलने की संभावना है। शासन स्तर पर तबादलों को लेकर मंथन का दौर जारी है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिलाधिकारियों की कार्यशैली को देखते हुए उनकी पोस्टिंग की जायेंगी। पहाड़ी जनपदों में तैनात कई जिलाधिकारी बेहतर कार्य कर रहे है। उनकी कार्य को जनता की ओर से सराहा जा रहा है। संभावना है कि उनको तराई के इलाकों में भेजा जायेगा अथवा शासन में उनकी क्षमता का उपयोग किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विश्वसनीयता पर खरे उतरने वाले आईएएस अफसरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।