जिला योजना समिति सदस्यों का चुनाव अब होगा 24 मार्च








Listen to this article

सोनी चौहान
हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन-2020 के लिए मतदान का दिनांक 18 मार्च, 2020 एवं मतगणना का दिनांक 18 मार्च, 2020(अपरान्ह 03ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) निर्धारित किया गया था।
जिला योजना समिति सदस्यों के लिए चुनाव अब 24 मार्च को होगा। डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि पहले मतदान 18 मार्च को होना था लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तिथि में संशोधन करते हुए अब 24 मार्च की तिथि तय की है। 24 मार्च को प्रात: 8 बजे से मतदान शुरू होगा जो अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। उसी दिन 3.30 बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जायेंगे। जिले में 23 सदस्यों के लिए चुनाव होना है। जिसमें जिला पंचायत के निर्वाचित व नगर निकाय के निर्वाचित सदस्य प्रतिभाग करेंगे।